पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर इस वक्त सुर्खियों में हैं। 

दरअसल, धोनी और सचिन का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं।  

बता दें कि धोनी और सचिन तेंदुलकर एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए टेनिस कोर्ट पर उतरे। 

धोनी और तेंदुलकर इस दौरान कैजुअल टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने टेनिस खेल रहे हैं।

धोनी और सचिन को एक फ्रेम में देख क्रिकेट फैंस काफी खुशी हैं और यही वजह है कि लोग इन तस्वीरों को खूब शेयर कर रहे हैं। 

इस दौरान दोनों टेनिस कोर्ट में बातें भी करते नजर आएं। 

बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर खिलाड़ियों में एक माने जाते हैं। 

धोनी और सचिन तेंदुलकर को टेनिस खूब पसंद है। पिछले दिनों धोनी को यूएस ओपन में देखा गया था।

यूएस ओपन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ पूर्व विश्व विजेता भारतीय कप्तान कपिल देव भी नजर आए थे।